32.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

Nita Ambani का नया लुक देख हैरान हुए फैंस, साड़ी से लेकर मेकअप तक सब कुछ बदला

Nita Ambani का नया लुक देख हैरान हुए फैंस, साड़ी से लेकर मेकअप तक सब कुछ बदला

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

NMACC में ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ की ग्रैंड ओपनिंग के दौरान Nita Ambani के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। हर बार हेवी वर्क वाली साड़ियों और ट्रेडिशनल गजरे में नजर आने वाली नीता इस बार कुछ अलग अंदाज में दिखीं। उन्होंने इवेंट में ब्राउन कलर की प्लेन साड़ी पहनी थी, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Nita Ambani का लुक हमेशा से चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार फैंस को उनका स्टाइल बदला-बदला नजर आया। उनकी मेकअप चॉइस से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ हटकर था। उन्होंने अपने लिप्स के लिए पिंक न्यूड शेड्स की बजाय पीच कलर का लिप ग्लॉस लगाया, जिससे उनकी मुस्कान और भी खिल उठी।

बालों की बात करें तो Nita हमेशा की तरह लो बन हेयर स्टाइल में ही नजर आईं, लेकिन इस बार उनके बालों पर गोल्डन ब्राउन कलर की खास शाइन दिखी। यह नया हेयर लुक उनके पूरे अंदाज को और भी क्लासी और एलीगेंट बना रहा था।

Nita Ambani का यह बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सिंपल लेकिन ग्रेसफुल साड़ी, ग्लॉसी लिप्स और शाइन करते बालों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हर इवेंट में अपने परफेक्ट लुक से सबको इंप्रेस करने वाली Nita Ambani ने इस बार भी अपने स्टाइल से लोगों को चौंका दिया।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!