23.8 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

Honda Cars India को नया कप्तान: Takashi Nakajima होंगे नए CEO

Honda Cars India को नया कप्तान: Takashi Nakajima होंगे नए CEO

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Honda Motor Co. Ltd. ने बड़ी घोषणा करते हुए Takashi Nakajima को Honda Cars India Ltd. (HCIL) का नया अध्यक्ष और CEO नियुक्त किया है। वे 1 अप्रैल 2025 से इस पद को संभालेंगे। वे Takuya Tsumura की जगह लेंगे, जो तीन साल तक भारत में कंपनी की कमान संभालने के बाद अब जापान के मुख्यालय में नई भूमिका निभाएंगे।

Takuya Tsumura के कार्यकाल में Honda Cars India ने भारतीय बाजार में अपनी साख और मजबूती को नए स्तर तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने प्रीमियम ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई और कई नई टेक्नोलॉजी को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाया। खासकर, Honda City e:HEV भारत की पहली मुख्यधारा की Hybrid Car बनी, वहीं Honda Elevate SUV को भी सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। सुमुरा ने भारत में Honda की पहली इलेक्ट्रिक कार (BEV) की नींव भी रखी। इसके अलावा, भारतीय बाजार में बनी Elevate SUV का जापान निर्यात शुरू कर कंपनी ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया।

Honda की इस सफलता को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब Takashi Nakajima के कंधों पर होगी। Nakajima 1994 से Honda Motor Co. Ltd. से जुड़े हैं और उन्हें जापान, चीन, स्पेन, चेक गणराज्य और रूस जैसे देशों में व्यवसाय और विपणन का गहरा अनुभव है। 2021 से वे Honda Motor Russia के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने प्रोडक्ट प्लानिंग और मार्केटिंग में अहम भूमिका निभाई।

Honda Cars India, जो 1995 में स्थापित हुई थी, भारतीय बाजार में अपने अत्याधुनिक वाहनों और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। इसका मुख्यालय ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है, जबकि राजस्थान के टपूकड़ा में इसका उन्नत मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थित है। नई कारों के साथ ही Honda Auto Terrace के माध्यम से कंपनी पुरानी कारों की खरीद-बिक्री भी करती है। Honda के प्री-ओन्ड कार्स को विश्वसनीयता की गारंटी के साथ बेचा जाता है।

अब देखना होगा कि Takashi Nakajima India में Honda की विरासत को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!