24.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

Rekha Gupta बनीं Delhi की नई Chief Minister, महिलाओं के लिए बड़े वादे पूरे करने का संकल्प

Rekha Gupta बनीं Delhi की नई Chief Minister, महिलाओं के लिए बड़े वादे पूरे करने का संकल्प

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

दिल्ली को गुरुवार को अपनी नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता मिलेगीं। वह राष्ट्रीय राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि देश की सभी बहनों और बेटियों का है।

एनडीटीवी से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी। उन्होंने महिलाओं के लिए खास संदेश देते हुए कहा, “उनके अधिकारों की लड़ाई अब पूरी होगी।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए थे। इनमें शामिल हैं:

₹2,500 की मासिक आर्थिक सहायता (AAP के ₹2,100 के वादे से अधिक) प्रत्येक गर्भवती महिला को ₹21,000 की वित्तीय सहायता|₹500 में रसोई गैस सिलेंडर |वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹2,500 की पेंशन

Rekha Gupta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी नेतृत्व और दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “27 साल बाद दिल्ली में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। महिलाओं के लिए यह गर्व का क्षण है।”

Rekha Gupta गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस भव्य समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इस महीने हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से हटा दिया। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

रेखा गुप्ता को बुधवार को दिल्ली विधानसभा में नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

रेखा गुप्ता बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज इस पद पर रह चुके हैं। उनके मंत्रिमंडल में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं।

अब सभी की नजरें इस पर होंगी कि रेखा गुप्ता अपने चुनावी वादों को कैसे पूरा करती हैं और दिल्ली में नई सरकार क्या बदलाव लाती है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!