32.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

Thaala का आखिरी IPL? MS Dhoni की ‘One Last Time’ टी-शर्ट से IPL Retirement की अफवाहें,मैसेज ने फैंस को किया इमोशनल

Thaala का आखिरी IPL? MS Dhoni की 'One Last Time' टी-शर्ट से IPL Retirement की अफवाहें,मैसेज ने फैंस को किया इमोशनल

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक Mahendra Singh Dhoni के IPL से संन्यास लेने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। इस बार चर्चा की वजह बनी है उनकी एक काली टी-शर्ट, जिस पर मोर्स कोड में लिखा एक संदेश फैंस का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में छिपे संदेश का मतलब निकाला गया—”One Last Time” यानी “एक आखिरी बार”। जैसे ही यह खबर फैली, फैंस के बीच निराशा की लहर दौड़ गई।

Dhoni हाल ही में चेन्नई पहुंचे, जहां उन्हें यह टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे उनके संभावित रिटायरमेंट से जोड़ दिया है। पिछले कुछ सालों से हर सीजन के बाद यही सवाल उठता है कि क्या धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं। लेकिन इस बार फैंस को लग रहा है कि धोनी खुद ही संकेत दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

MS Dhoni ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बैकग्राउंड में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं ‘ गाना बज रहा था। अब उनके IPL करियर को लेकर भी ऐसी ही भावनाएं उमड़ रही हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता है। वह अब तक 264 IPL मैच खेल चुके हैं और 5243 रन बना चुके हैं। उनके शानदार नेतृत्व और शांत स्वभाव ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। लेकिन अगर यह सच में उनका आखिरी सीजन होगा, तो फैंस के लिए यह बेहद भावुक पल होगा।

अब सवाल यह उठता है कि क्या धोनी आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करेंगे या फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बिना कुछ कहे ही मैदान को अलविदा कह देंगे? फिलहाल, फैंस को IPL 2025 के शुरू होने का इंतजार है, ताकि माही के इस आखिरी सफर की सच्चाई सामने आ सके।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!