19.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

Blinkit ने प्रमुख शहरों में स्मार्टफोन और फीचर फोन के लिए 10 मिनट की डिलीवरी सुविधा का विस्तार किया

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफार्म Blinkit एक बार फिर सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है।भारत में ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए Blinkit ( पूर्व में Grofers) ने अपनी 10 मिनट की डिलीवरी सेवा को प्रमुख शहरों में स्मार्टफोन और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह कदम Blinkit की ओर से एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी की प्रमुख सेवा ‘10 मिनट डिलीवरी’ के तहत, ग्राहक अपनी आवश्यकताएं जैसे कि खाद्य सामग्री, स्नैक्स, डेरी उत्पादन, पर्सनल केयर आइटम्स और अन्य रोजमर्रा की चीज सिर्फ 10 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं। और तो और 10 मिनट में एंबुलेंस जैसी सेवाओं के साथ तेजी से डिलीवरी को फिर से परिभाषित करने के बाद, अब इस सेवा को स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन उपयोगकर्ताओं तक भी पहुंचने का निर्णय लिया गया है।

स्मार्टफोन और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए विस्तारित सेवा

Blinkit किया कम भारत के उन हिस्सों में स्मार्टफोन की पहुंचे और बढ़ाएगा जहां फीचर फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या अधिक है। कंपनी के अनुसार उसने अपनी सेवाओं को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लागू किया है जहां लोग तकनीकी रूप से अधिक सक्षम नहीं है, लेकिन वह फिर भी तत्काल और सुविधाजनक डिलीवरी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

प्रमुख शहरों में विस्तार

Blinkit के सीईओ Albinder Dhindsa ने ट्विटर पर घोषणा साझा की । उन्होंने दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन और फीचर फोन देने के लिए Xiaomi और Nokia के साथ साझेदारी का खुलासा किया। Blinkit ने स्मार्टफोन के लिए 10 मिनट की डिलीवरी सेवा की शुरुआत Redmi 13 5G , iPhone 16 जैसे लोकप्रिय मॉडलों से की। ‌ परंतु Blinkit पर वर्तमान में कई लोकप्रिय मॉडल शामिल है जैसे की: Redmi 13 5G, Redmi 14C, iPhone 16, Nokia 105. प्लेटफॉर्म ने इनमें से अधिकांश डिवीजन पर नो- कॉस्ट EMI विकल्प भी शामिल किया है जिससे ग्राहकों के लिए बिना तनाव के खरीदारी करना आसान हो गया है। Blinkit कि यह पहल भारतीय उपभोक्ताओं के बीच तत्काल और ऑन डिमांड सेवाओं के प्रति बढ़ती मांग को पूरा करने का प्रयास है।

कंपनी का दृष्टिकोण और भविष्य

अपने पोस्ट में, Dhindsa ने जल्द ही और भी ब्रांड और डिवाइस जोड़े जाने का संकेत दिया। Blinkit काम मानना है कि अगले कुछ वर्षों में भारत में इस प्रकार की तत्काल डिलीवरी सेवाओं की मांग और बढ़ेगी और कंपनी इसके लिए तैयार है। Blinkit किया कम हाइपर लोकल डिलीवरी के बड़े चलन से मेल खाता है। जिसका उद्देश्य उत्पादों को लगभग तुरंत उपलब्ध कराना है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी बल्कि Blinkit के व्यापार में भी लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी।

फिलहाल, यदि आप दिल्ली एनसीआर मुंबई या बेंगलुरु में हैं, तो आप सिर्फ 10 मिनट में Blinkit ki कि इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं और तो और नया स्मार्टफोन भी पा सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!