Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta दोपहर करीब 3 बजे Delhi सचिवालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। शाम 5 बजे यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और उसके बाद शाम 7 बजे Delhi सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में Rekha Gupta ने Delhi की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री की सलाह पर भारतीय जनता पार्टी के 6 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने Rekha Gupta और उनके मंत्रिमंडल की नियुक्ति की आधारित घोषणा की। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधारिक अधिसूचना में कहा गया, “राष्ट्रपति श्रीमती Rekha Gupta को शपथ ग्रहण की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र Delhi का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न है”।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी Rekha Gupta को Delhi के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में PM Modi ने जमीनी राजनीति से लेकर शीर्ष पद तक के उनके सफर पर प्रकाश डाला और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि, “Rekha Gupta को Delhi की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस की राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री में सक्रिय रही हैं। मुझे विश्वास है कि वह पूरी ताकत से Delhi के विकास के लिए काम करेंगी। एक सफल कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं”।
इस बीच मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 6 अन्य भाजपा नेताओं में Pravesh Sahib Singh उपमुख्यमंत्री, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa, Ravinder Indraj Singh, Kapil Mishra और Pankaj Kumar Singh शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भाग लिया। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
Delhi के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद Rekha Gupta अब एक्शन मोड में दिख रही हैं। सूत्रों के अनुसार एक भी दिन बर्बाद किए बगैर उन्होंने आज शाम अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। CM Rekha Gupta इस कैबिनेट बैठक में कई बड़ी योजनाओं पर मोहर लगा सकती हैं।
इस बैठक में वह Modi सरकार की कई योजनाओं को Delhi में लागू करने को लेकर फैसले ले सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्लीवालों को फिलहाल भारत सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लेकिन आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक में इस योजना को Delhi में लागू करने पर फैसला लिया जा सकता है। दरअसल बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में इस योजना को Delhi में लागू करने का वादा किया था।
Delhi CM की पहली कैबिनेट बैठक में कौन से फैसले संभव ?
- आयुष्मान भारत स्कीम को Delhi में लागू किया जाएगा।
- जन आरोग्य योजना को भी Delhi में लागू किया जाएगा।
- 1 लाख लोगों के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड बनाए जाएंगे।
- Delhi के 553 मोहल्ला क्लीनिक अब आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कहलाएंगे। इनमें स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के आदेश जारी होंगे।
- 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केदो को भी अपडेट किया जाएगा।
- आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन स्कीम लागू की जाएगी।
- 1139 प्राइमरी हेल्थ केयर का विस्तार किया जाएगा। बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सुविधाएं तक सब बढ़ाया जाएगा।
- 20 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक Delhi के TB मरीजों की स्क्रीनिंग होगी।
- सभी जिला पदाधिकारी को Delhi के सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए जाएंगे।
- 100 दिन के एक्शन प्लान की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी करेंगे।