Kanpur में मिले अज्ञात शवों की पुलिस ने पहचान कर ली। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक प्रेमी प्रेमिका थे, दोनों के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता था। घर वालों को जब इस बात की भनक लगी तो लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई। शादी से ठीक 1 दिन पहले लड़की और उसका प्रेमी दोनों ही घर से भाग गए फिर उनकी लाश एक खंडहर में मिली।
Uttar Pradesh के Kanpur में डबल सुसाइड केस का खुलासा हो गया है। यहां बुधवार को सजेती थाना क्षेत्र के एक खंडहर से युवक और युवती के शव चाचा और भतीजी के थे, जो की घाटमपुर निवासी थे, उनके बीच अफेयर चल रहा था। घर वालों को जब दोनों के अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। 15 फरवरी को लड़की की शादी थी लेकिन उससे एक रात पहले ही लड़की घर से भाग गई। परिजन तुरंत युवक के घर पहुंचे जो कि रिश्ते में लड़की का चाचा लगता था। लेकिन वह भी घर से गायब था फिर उनके शव सचेती स्थित खंडहर से मिले।
पुलिस ने बताया, घाटमपुर की रहने वाली Soni की 15 फरवरी को शादी थी लेकिन उसका अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले 25 साल के Ankit से कई सालों से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन एक ही गांव में पड़ोस में रहने के कारण रिश्ते में चाचा होने का संबंध उन दोनों के प्यार में बाधा बना हुआ था। दोनों जानते थे कि उनकी शादी नहीं हो पाएगी।
दुपट्टे से लटके मिले दोनों के शव
पुलिस को सूचना दी गई और घर वाले इधर-उधर घूमते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार की शाम को घाटमपुर से कई किलोमीटर दूर सजेती के एक टूटे मकान में दोनों एक ही दुपट्टे से लटके मिले। दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों का पंचनामा करके बॉडी पोस्टमार्टम को भेजी है। घर वाले इस घटना के संबंध में कुछ भी बात करने से मना कर रहे हैं क्योंकि घर में शादी का माहौल था।
घर वालों ने कोई शिकायत नहीं की
पुलिस के DCP का कहना है दोनों के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता था। दोनों में प्रेम संबंध था और दोनों शादी से एक दिन पहले घर से भागे थे। यह प्रेम के कारण आत्महत्या करने का मामला लग रहा है और घर वालों ने भी कोई शिकायत नहीं की है।