23.5 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

गई सरकार तो बदल गयी कार, नैनो में नजर आए Aam Aadmi Party के गोपाल राय

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने बताया नौटंकी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में Aam Aadmi Party की हार के बाद पार्टी नेताओं का रहन-सहन भी बदलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बाबरपुर विधानसभा सीट से विजयी उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व पर्यावरण मंत्री Gopal Rai बुधवार को अपनी पुरानी नैनो कार में सवार होकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनकी यह सादगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

Aam Aadmi Party की हार के बाद नेताओं के बदले अंदाज को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे वास्तविक सादगी मानने से इनकार करते हुए इसे दिखावा करार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए गोपाल राय के वीडियो पर कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए तंज कसा।

Gopal Rai का नैनो कार से पार्टी कार्यालय पहुंचने का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई मजेदार कमेंट्स सामने आए। एक यूजर ने लिखा, “AAP में सबके सब नौटंकीबाज हैं, कौन कितना ज्यादा ड्रामा कर सकता है, वही पार्टी का असली लीडर होगा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इतनी नौटंकी क्यों कर रहे हैं ये लोग, भाई इतना तो तुम लोगों ने कर लिया है कि एक नैनो से अच्छी कार ले लेते।”

एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “Kejriwal भी अपनी नीली वैगन आर की सर्विस करवाने वाले हैं, जल्द ही एमजी हेक्टर घर पर छोड़ देंगे। स्क्रिप्ट सब की समान है, नाटक की शुरुआत गोपाल राय ने की है। लेकिन कमाल की बात यह है कि नैनो पर भी ड्राइवर रख लिया है।”

कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सच में सादगी दिखानी थी तो ड्राइवर रखने की क्या जरूरत थी? एक यूजर ने लिखा, “नैनो कार से चलने वाले ड्राइवर कब से रखने लगे हैं? न से नौटंकी, न से नेता!”

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में Aam Aadmi Party को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बाबरपुर सीट से Gopal Rai ने तीसरी बार जीत दर्ज की, लेकिन उनकी पार्टी को कुल मिलाकर केवल 22 सीटें मिलीं। BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए Aam Aadmi Party के कई कद्दावर नेताओं को हराया। मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal समेत पार्टी के कई बड़े चेहरे अपनी सीटें नहीं बचा सके।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में हार के बाद Aam Aadmi Party के लिए पंजाब में भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। यदि पंजाब में भी पार्टी कमजोर होती है, तो उसके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे।

Aam Aadmi Party के पूर्व नेता और राजनीतिक विश्लेषक Yogendra Yadav ने भी पार्टी के भविष्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हार के बाद पंजाब में भी पार्टी का जनाधार कमजोर हो सकता है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से Aam Aadmi Party चुनावों पर निर्भर है, जिस तरह से वह Arvind Kejriwal पर निर्भर है, और जिस तरह BJP काम कर रही है, उसे देखते हुए मुझे Aam Aadmi Party के भविष्य को लेकर संदेह है।”

Yogendra Yadav ने यह भी कहा कि भले ही 10 साल सत्ता में रहने के बाद Aam Aadmi Party को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह जरूरी नहीं कि पार्टी खत्म हो गई है। हालांकि, पार्टी का संगठन कमजोर है और उसकी नीतियों में कई खामियां नजर आ रही हैं।

Aam Aadmi Party के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दिल्ली में हार के बाद अब पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा। पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की जरूरत है।

इस बीच, Gopal Rai का नैनो कार से सफर करना एक प्रतीकात्मक संदेश था या महज दिखावा, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि Aam Aadmi Party को अब अपनी सियासी साख बचाने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!