34.2 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

भारत का पेंशन AUM 2030 तक बढ़कर 118 ट्रिलियन रुपये हो जाएगा, DSP पेंशन फंड मैनेजर्स

भारत का पेंशन AUM 2030 तक बढ़कर 118 ट्रिलियन रुपए हो जाएगा। ‌ DSP टेंशन फंड मैनेजर्स का यह कहना है। पेंशन बाजार तेजी से विकसित होने की कगार पर है सही नीतियों के साथ यह नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण मूल्य अनलॉक करने की क्षमता रखता है। आने वाले कुछ वर्षों में पेंशन बाजार अच्छी वृद्धि देगा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

DSP पेंशन फंड मैनेजर्स ने भारत की पेंशन प्रबंधन परिसंपत्तियों में पर्याप्त वृद्धि का अनुमान लगाया है जिसका अनुमान 2023 तक कुल रुपये 118 ट्रिलियन है। जिसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का हिस्सा स्कूल का लगभग 25 प्रतिशत होने की उम्मीद है। यह वृद्धि भारतीय जनसंख्यिकी और उसके बाद के प्रभावों के विकास से प्रेरित होने का अनुमान है। अनुमान है कि 2050 तक भारत की वृद्धि आबादी 2.5 गुना बढ़ जाएगी साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद जीवन प्रत्याशा दर में भी वृद्धि होगी, जो औसतन लगभग 20 वर्ष होगी। वर्तमान में भारत का पेंशन बाजार काफी कम पहुंच वाला है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का केवल 3% है। सेवानिवृत्ति बचत अंतर में सालाना 10% की वृद्धि होने की उम्मीद है जो 2050 तक संभावित रूप से लगभग 96 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। भारतीय खुदरा निवेशक पारंपरिक बचत शीशियों से बाजार से जुड़े निवेशों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो पिछले एक दशक में नगदी और बैंक जमा पर निर्भरता में 62% से 44% तक की गिरावट से प्रदर्शित होता है।

NPS निजी क्षेत्र के AUM ने पिछले 5 वर्षों में 26.8% की वृद्धि के साथ पर्याप्त वार्षिक वृद्धि का अनुभव किया है। जो 84,814 करोड़ से बढ़कर 2,78,102 करोड़ हो गया है। वित्तीय वर्ष 2020 और 2024 के बीच पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जिसमें पुरुष ग्राहकों की संख्या में 65% महिला ग्राहकों की संख्या में 119% वृद्धि हुई है। सितंबर 2024 मैं शुरू की गई NPS वात्सल्य को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है जिसने 86,000 अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया है।

भविष्य को देखते हुए अगले 5 वर्षों में NPS निजी क्षेत्र का AUM 15 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ 9,12,000 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। प्रमुख विकास चालकों में सरकारी कर सुधार, पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं में NPS वात्सल्य में योगदान करने वाले माता-पिता के लिए कर लाभ, सरकारी कर्मचारियों के बीच निजी क्षेत्र के फंड मैनेजरों को अपनाना, युवा पीढ़ी के बीच NPS का बढ़ता चलन और फंड प्रबंधन में प्रौद्योगिकी और AI का एकीकरण शामिल है।

DSP पेंशन फंड मैनेजर्स के CEO Rahul Bhagat ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत का पेंशन बाजार तेजी से विकसित होने की कगार पर है और सही नीतियों और बढ़ती जागरूकता के साथ इसमें अपने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य अनलॉक करने की क्षमता है। हम बहुत सकारात्मक है कि हमारी मजबूत निवेश प्रक्रिया हमें इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने में मदद करेगी। हमें उम्मीद है कि अगले 5 वर्षों के भीतर हम उद्योग में शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शामिल होंगे। हमारे अनुमान सेवानिवृत्ति योजना और वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में NPS की भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हैं”।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!