दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध BJP के उस वादे को लेकर था, जिसमें होली पर महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद आप नेता ऋतुराज झा ने कहा, “अभिव्यक्ति की आज़ादी हर नागरिक का अधिकार है। हम सिर्फ मोदी जी से यह पूछ रहे हैं कि फ्री सिलेंडर कब मिलेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार केवल झूठे वादे कर रही है और दिल्ली की महिलाओं को उनके हक से वंचित कर रही है।
इससे पहले, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Atishi ने BJP और PM Narendra Modi पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा एक जुमला साबित हुआ। होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का भी वादा किया गया था, लेकिन होली में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और महिलाएं सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं।” उन्होंने बताया कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं खाली गैस सिलेंडर लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
BJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर और होली व दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। लेकिन AAP का आरोप है कि यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है।
इस बीच, Delhi की CM Rekha Gupta ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने दिल्ली में पिंक टॉयलेट्स बनवाए हैं और आगे भी महिलाओं की सुविधा के लिए काम करते रहेंगे।”
AAP नेता Gopal Rai ने भी BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही है। वे वादे पूरे करने के बजाय, जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं।”
Delhi की राजनीति में यह मुद्दा बड़ा होता जा रहा है। अब देखना होगा कि बीजेपी सरकार अपने वादे को पूरा करती है या नहीं, या फिर यह भी चुनावी जुमला बनकर रह जाएगा।
नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।