बॉलीवुड के चर्चित कपल Tamannaah Bhatia और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सितारों के बीच दूरियों की वजह शादी को लेकर अलग-अलग सोच बनी। बताया जा रहा है कि Tamannaah अब शादी करना चाहती थीं, लेकिन Vijay इस फैसले के लिए तैयार नहीं थे। यही मतभेद उनके रिश्ते में तनाव का कारण बना और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, Tamannaah और Vijay ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया है, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। कहा जा रहा है कि ब्रेकअप के बावजूद वे एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Tamannaah और Vijay की लव स्टोरी साल 2022 में शुरू हुई थी। दोनों को netflix की एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में साथ देखा गया था, जो 2023 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें तेज हो गईं। आखिरकार, जून 2023 में Tamannaah ने खुद एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को कबूल किया था।
Vijay Verma ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपने रिश्ते को छुपाने में यकीन नहीं रखते थे, क्योंकि वह अपने जज्बातों को किसी बंधन में नहीं रखना चाहते थे। उनका मानना था कि छुप-छुपकर प्यार करना बहुत मुश्किल होता है और वह अपने रिश्ते को किसी पिंजरे में बंद नहीं करना चाहते थे।
अब इन खबरों के बीच Tamannaah और Vijay की राहें अलग हो गई हैं या नहीं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन फैंस को इस जोड़ी के रिश्ते की सच्चाई जानने का बेसब्री से इंतजार है।
नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।