24.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

Sonam Kapoor का फैशन धमाका! उल्टे नेकलेस के साथ दिया फैशन को नया ट्विस्ट

Sonam Kapoor का फैशन धमाका! उल्टे नेकलेस के साथ दिया फैशन को नया ट्विस्ट

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड की फैशन क्वीन Sonam Kapoor एक बार फिर अपने यूनिक स्टाइल से सुर्खियों में छा गईं। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने लायक था। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना नेकलेस पहनने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Sonam इस इवेंट में डिजाइनर अनामिका खन्ना के खूबसूरत गाउन में पहुंची थीं। व्हाइट कलर के इस गाउन पर हाथ से पेंट किया गया फ्लोरल डिजाइन था, जो इसे और खास बना रहा था। इस आउटफिट का सबसे आकर्षक हिस्सा था हार्ट-शेप ब्रालेट, जो गाउन के अपर पोर्शन से अटैच था। सिल्वर थ्रेड्स से सजी इस ब्रालेट ने सोनम के लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया।

गाउन का फिटेड स्टाइल Sonam के बॉडी कर्व्स को परफेक्टली फ्लॉन्ट कर रहा था। इसके एंड्स पर खूबसूरत थ्रेड वर्क किया गया था, जो इसे एलीगेंट टच दे रहा था। सोनम ने इस आउटफिट के साथ वाइट स्कार्फ भी कैरी किया, जो उनके लुक को और क्लासी बना रहा था।

अब बात करें उनके एक्सेसरीज़ की तो सोनम ने इस बार भी कुछ नया करने की कोशिश की। उन्होंने डायमंड रिंग, पर्ल चोकर और स्टड ईयररिंग्स के साथ एक ऐसा नेकपीस पहना, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल तरीके से गले में पहनने के बजाय पीठ की ओर कैरी किया। इस अनोखे स्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। नेकपीस में लगा डायमंड पेंडेंट और पर्ल टैसल बेहद आकर्षक लग रहा था।

Sonam का स्लीक बन हेयरस्टाइल और परफेक्ट मेकअप उनके लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था। उनके इस अनोखे फैशन सेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की फैशन आइकन कहा जाता है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!