क्या आपने कभी सोचा है कि Lift में शीशा क्यों लगाया जाता है? यह सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि इसके पीछे कई चौंकाने वाली वजहें हैं। अक्सर लोग इसे सिर्फ खुद को निहारने या बाल ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असल में Lift में लगे मिरर की जरूरत इससे कहीं ज्यादा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, Lift में शीशा लगाने की पहली और सबसे बड़ी वजह “क्लॉस्ट्रोफोबिया” यानी तंग जगह से डर को कम करना है। जब कोई व्यक्ति लिफ्ट में प्रवेश करता है, तो उसे संकरी जगह का एहसास हो सकता है, जिससे घबराहट या बेचैनी हो सकती है। शीशा इस डर को कम करने का काम करता है क्योंकि यह Lift को बड़ा और खुला महसूस कराता है।
दूसरी महत्वपूर्ण वजह सुरक्षा से जुड़ी है। शीशा लोगों को Lift में अपने आसपास के माहौल पर नजर रखने की सुविधा देता है। खासकर तब, जब कोई अजनबी लिफ्ट में हो, तो शीशे के जरिए व्यक्ति बिना मुड़े ही पीछे की हलचल देख सकता है, जिससे सुरक्षा का एहसास होता है।
इसके अलावा, मिरर Lift में समय बिताने का एक मनोरंजक तरीका भी बन जाता है। Lift में कुछ सेकंड या मिनट बिताने के दौरान लोग खुद को शीशे में देखने लगते हैं, जिससे उन्हें समय जल्दी बीतने का एहसास होता है।
एक और दिलचस्प कारण यह भी है कि मिरर व्हीलचेयर उसेर्स की मदद करता है। इससे वे आसानी से Lift में घुसने और दिशा बदलने के लिए खुद को सही पोजीशन में देख सकते हैं।
तो अगली बार जब आप Lift में शीशा देखें, तो इसे केवल अपनी शक्ल ठीक करने का जरिया न समझें, बल्कि इसके पीछे की रोचक वजहों को भी याद करें।
नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।