32.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

दिल्ली में अब की बार BJP सरकार, बता रहा जनता का मूड : Virendra Sachdeva

5 फरवरी को होगा दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए मतदान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

दिल्ली Bhartiya Janta Party (BJP) के अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने सोमवार को पुरे भरोसे के साथ यह जताया कि इस बार राजधानी में BJP की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का मूड इस बार BJP के पक्ष में है और 5 फरवरी को निश्चित रूप से कमल खिलने जा रहा है।

Virendra Sachdeva ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है और अब तक 650 से अधिक सभाएं की हैं। आगे उन्होंने बताया, “जनता के मूड से यह तय है कि 5 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है। मैं BJP के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में अपना कीमती समय दिया। गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, पार्टी अध्यक्ष J.P Nadda समेत कई बड़े नेताओं ने समय-समय पर बैठकें कीं। यदि सभी बैठकों का आकलन किया जाए तो यह 650 से भी अधिक हैं, जिनमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।”

सचदेवा ने आगे कहा कि “चुनावी प्रचार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन 5 फरवरी को जनता के फैसले की झलक दिखेगी और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति काफी प्रेम और सम्मान दिखाया है।

घोसणा पत्र के बारे में चर्चा करते हुए Virendra Sachdeva ने यह बताया कि, “चुनाव के बाद Aam Aadmi Party व Congress घोषणा पत्र को भूल जाते हैं। Aam Aadmi Party कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं करती है। न यमुना साफ की और न दिल्लीवासियों को साफ पानी मिला। प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने की जगह उनका अपमान करती है AAP की सरकार, मुख्यमंत्री आवास में महिला सांसद के साथ मारपीट की जाती है। वादा कर पंजाब व दिल्ली में महिलाओं को पैसे नहीं दिए। वहीँ BJP अपने सभी चुनावी वादे पूरा करती है।

आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिलों के बिच BJP सांसद Manoj Tiwari ने Aam Aadmi Party के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं को लाने वाले लोगों को समर्थन देगी, न कि ‘पी लो इंडिया’ वाले को। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता 5 फरवरी को ऐसी सरकार बनाएगी जो डबल इंजन के सरकार के साथ दिल्ली के विकाश को रफ़्तार देगी। दिल्ली को ऐसी भ्रष्ट सरकार की जरूरत नहीं जो आये दिन लड़ाई-झगड़े करे। दिल्ली की जनता उस नेता को चुनेगी जो कहता है ‘देश नहीं झुकने दूंगा’, न कि उन नेताओं को जो कहते है ‘दारू नहीं रुकने दूंगा’।”

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने Aam Aadmi Party की जीत का दावा किया। Kejriwal सोमवार को कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री Atishi के साथ रोड शो करते नजर आए और कहा कि उनकी पार्टी अवस्य रूप से 55 सीटें तो जीतेगी हीं।

सभी प्रमुख दलों ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं, वंचित वर्ग व अन्य को साधने के लिए लोकलुभावन वादे किए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी, बुधवार को होना तय है और इसके परिणाम 10 फरवरी, शनिवार को घोषित कर दिए जाएंगे। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता का रुख किस ओर जाता है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!